गणपति मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाये दीप

Published at :12 Nov 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
गणपति  मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाये दीप

गणपति मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाये दीप (फोटो नंबर-100)परिचय-मंदिर में दीप जलाते श्रद्धालु औरंगाबाद कार्यालयदीपावली की शाम घर से लेकर धर्मस्थलियों में दीप जलाने की परंपरा है. बुधवार के दिन इस बार दीपावली का त्योहार मनाया गया. भगवान गणपति का सबसे प्रिय दिन भी बुधवार है. इसको लेकर गणपति मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं […]

विज्ञापन

गणपति मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाये दीप (फोटो नंबर-100)परिचय-मंदिर में दीप जलाते श्रद्धालु औरंगाबाद कार्यालयदीपावली की शाम घर से लेकर धर्मस्थलियों में दीप जलाने की परंपरा है. बुधवार के दिन इस बार दीपावली का त्योहार मनाया गया. भगवान गणपति का सबसे प्रिय दिन भी बुधवार है. इसको लेकर गणपति मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का जन सैलाब रहा. दीप जलाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 हजार बतायी जा रही है. गणपति मंदिर के पुजारी मृत्युंजय पाठक द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार चार बजे शाम से दीप जलाने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहा. शाम छह से आठ बजे तक भीड़ उमड़ी थी. उन्होंने बताया कि 10 हजार से भी अधिक श्रद्धालु यहां दीप दान करने पहुंचे. इनमें अधिक संख्या महिलाओं की थी. इतनी अधिक संख्या में पहली बार श्रद्धालु यहां पहुंचे. यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु शहर के विभिन्न भागों से आये थे. इससे यह प्रतीत होता है कि भगवान श्री सिद्धि विनायक के प्रति अटूट आस्था व विश्वास बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन