इटवां में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख

इटवां में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख (फोटो नंबर-1)परिचय-आग से जले पड़े सामान हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड इटवा गांव में दीपावली की रात राम दहिन महतो के घर में अचानक आग लगने से 52 हजार नकद समेत लाखों की संपत्ति राख हो गयी. आग लगने से बरबाद हुए सम्मान को देख कर पूरा परिवार मर्माहत […]
इटवां में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख (फोटो नंबर-1)परिचय-आग से जले पड़े सामान हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड इटवा गांव में दीपावली की रात राम दहिन महतो के घर में अचानक आग लगने से 52 हजार नकद समेत लाखों की संपत्ति राख हो गयी. आग लगने से बरबाद हुए सम्मान को देख कर पूरा परिवार मर्माहत है. पता चला है कि गत वर्ष रामदहिन महतो की पुत्री प्रतिमा कुमारी की गोह के तेयाप गांव में शादी हुई थी. फिलहाल प्रतिमा कुमारी अपने मायके में है. उसके जेवर, कपड़े भी आगलगी की घटना में जल गये. आग लगने का कारण का पता नहीं चल रहा है. प्रतिमा कुमारी, मां रजमुनिया देवी की हालत रोते बिखलते बेहाल है. आग लगने की घटना का जानकारी पाकर भाजपा नेता विजय कुमार अकेला पहुंचे और पीडि़त परिवार को सांत्वना दी. पीड़ित परिवार के सिकंदर सिंह ने बताया कि हाल में ही भैंस बेच कर घर में 52 हजार रुपये रखा हुआ था. सभी रुपये जल गये. ग्रामीणों ने बताया कि एक लाख रुपये से ऊपर की हानि हुई है. पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










