दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवक जख्मी

Published at :10 Nov 2015 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवक जख्मी

दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवक जख्मी हादसे में आग लगाने से दोनों बाइक जलकर खाक औरंगाबाद (नगर)राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मुफस्सिल थाना के समीप दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गयी. इसमें उस पर सवार शहर के अलीनगर मुहल्ले के दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, शहर के […]

विज्ञापन

दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवक जख्मी हादसे में आग लगाने से दोनों बाइक जलकर खाक औरंगाबाद (नगर)राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मुफस्सिल थाना के समीप दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गयी. इसमें उस पर सवार शहर के अलीनगर मुहल्ले के दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, शहर के अलीनगर के दो युवक मोहम्मद रिजवान व मोहम्मद आदिल शहर से गया की ओर जा रहे थे. जैसे ही फारम स्थित मुफस्सिल थाना के पास पहुंचे कि अचानक सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. बाइक की स्पीड अधिक होने के कारण दोनों बाइके आपस में घसीटते हुए काफी दूर तक चली गयी. काफी दूर तक घसीटने से आग उत्पन्न हो गयी और दोनों बाइक जलकर राख हो गयी. बाइक में आग लगने से जीटी रोड पर वाहनों का परिचालन एक ओर से बंद हो गया. आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मुफस्सिल थाने के दारोगा धर्मेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचे और आग पर काबू पाते हुए वाहनों का परिचालन शुरू कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन