रहा जाम का नजारा, परेशान रहे लोग

रहा जाम का नजारा, परेशान रहे लोग (फोटो नंबर-17) परिचय-भखरूआ मोड़ पर लगा जाम दाउदनगर (अनुमंडल)दीपावली के कारण बाजार में भीड़-भाड़ बढ़ी रही और जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. भखरूआ मोड़, चावल बाजार चौक समेत कई इलाकों व मुख्य सड़क पर दिन भर जाम का नजारा दिखा. जाम के कारण […]
रहा जाम का नजारा, परेशान रहे लोग (फोटो नंबर-17) परिचय-भखरूआ मोड़ पर लगा जाम दाउदनगर (अनुमंडल)दीपावली के कारण बाजार में भीड़-भाड़ बढ़ी रही और जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. भखरूआ मोड़, चावल बाजार चौक समेत कई इलाकों व मुख्य सड़क पर दिन भर जाम का नजारा दिखा. जाम के कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी. स्टेट बैंक के पास भी जाम का नजारा देखने को मिला. बजाजा रोड में भी जाम की स्थिति देखी गयी. जाम में छोटे बड़े वाहन फंसे दिखे. वैसे तो शहर के कई स्थानों पर जाम लगना प्रतिदिन आम बात बन गयी है, लेकिन मंगलवार को जाम लगने का प्रमुख कारण दीपावली की खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोगों का पहुंचना भी रहा. विभिन्न सामान के फुटपाथी दुकान भी काफी संख्या में लगे थे. दोपहिया वाहन चालकों द्वारा अपनी वाहने जहां तहां लगा दिये जा रहे थे. इसके कारण भी जाम का नजारा दिख रहा था. जाम में छोटे-बड़े वाहन फंसे दिख रहे थे. काफी मशक्कत के बाद जाम तो हट रहा था और पुन: कुछ देर के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही थी. यह सिलसिला दिन भर चलता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










