हमेशा रहूंगा लोगों के साथ जुड़ा : गोपाल

Published at :10 Nov 2015 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
हमेशा रहूंगा लोगों के साथ जुड़ा : गोपाल

हमेशा रहूंगा लोगों के साथ जुड़ा : गोपाल औरंगाबाद (सदर)नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा है कि मैं लोगों के साथ हमेशा जुड़ा रहूंगा. नवीनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता से मिले व्यापक समर्थन का मैं आभारी हूं. उन्होंने […]

विज्ञापन

हमेशा रहूंगा लोगों के साथ जुड़ा : गोपाल औरंगाबाद (सदर)नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा है कि मैं लोगों के साथ हमेशा जुड़ा रहूंगा. नवीनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता से मिले व्यापक समर्थन का मैं आभारी हूं. उन्होंने कहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार एनडीए को ज्यादा मत प्राप्त हुए हैं. जो इस बात का परिचायक है कि मतदाताओं का भरपूर प्यार हमें मिला है. उन्होंने कहा है कि नवीनगर व बारुण प्रखंड की जनता से अपना संपर्क हमेशा बनाये रखूंगा. उनके सुख-दुख में हमेशा साथ निभायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन