सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाने की शिकायत

Published at :09 Nov 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जी की फसल को नुकसान  पहुंचाने की शिकायत

सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाने की शिकायत अंबा (औरंगाबाद)अंबा थाना क्षेत्र के परता निवासी आलोक कुमार अपने खेत में लगी सब्जी फसल का नुकसान पहुंचाने का मामला पंचायत के सरपंच के पास भेजा है. दिये गये आवेदन में कहा है कि घर के पिछे बगान में लगी सब्जी की फसल को गांव के ही […]

विज्ञापन

सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाने की शिकायत अंबा (औरंगाबाद)अंबा थाना क्षेत्र के परता निवासी आलोक कुमार अपने खेत में लगी सब्जी फसल का नुकसान पहुंचाने का मामला पंचायत के सरपंच के पास भेजा है. दिये गये आवेदन में कहा है कि घर के पिछे बगान में लगी सब्जी की फसल को गांव के ही अज्ञात लोगों द्वारा तहस तहस-नहस किया गया है. उन्होंने बताया कि वे बैगन, मिर्चा, गोभी व टमाटर लगाये हैं. गांव के असामाजिक तत्व द्वारा उनके बगान में लगे पौधे को बार-बार नष्ट कर परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सरपंच से कहा कि वे असामाजिक तत्व की पहचान कर उन्हें दंडित कराने का कार्य करें ताकि असामान्य स्थिति पैदा न हो. आलोक ने कहा है कि इस मसले को वे कानूनी तौर पर हल करना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन