भाजपा की अहंकार को जनता ने दिया जवाब : वश्विनाथ

Published at :09 Nov 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की अहंकार को जनता ने दिया जवाब : वश्विनाथ

भाजपा की अहंकार को जनता ने दिया जवाब : विश्वनाथ(फोटो नंबर-7) परिचय-जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह औरंगाबाद कार्यालयऔरंगाबाद जिले की पांच सीटों पर महागंठबंधन को मिली जीत ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा की अहंकार को यहां की जनता ने जवाब दिया है. ऐसा सबक सिखाया है जो शायद स्वप्न में भी भाजपा के लोग […]

विज्ञापन

भाजपा की अहंकार को जनता ने दिया जवाब : विश्वनाथ(फोटो नंबर-7) परिचय-जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह औरंगाबाद कार्यालयऔरंगाबाद जिले की पांच सीटों पर महागंठबंधन को मिली जीत ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा की अहंकार को यहां की जनता ने जवाब दिया है. ऐसा सबक सिखाया है जो शायद स्वप्न में भी भाजपा के लोग कल्पना नहीं किये होंगे. यह कहना है जदयू के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह का. छह में पांच सीटों पर महागंठबंधन प्रत्याशी की जीत से अति प्रसन्न दिख रहे श्री सिंह ने कहा कि इस चुनाव ने स्पष्ट कर दिया है कि सूबे में सरकार चलाने के लिए नीतीश कुमार से बेहतर कोई राजनेता और नहीं है. यहां की जनता ने मुख्यमंत्री की समावेशी विकास की परिकल्पना पर जनता ने मुहर लगा दी है. उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने लालू प्रसाद को जंगलराज का प्रतीक कहा था. जनता ने यह बता दिया कि लालू जंगलराज के प्रतीक नहीं बल्कि सामाजिक न्याय के एक स्तंभ हैं और वर्तमान परिवेश में नीतीश कुमार व लालू प्रसाद को एक साथ खड़ा होने की बिहार की पुकार थी. उन्होंने कहा कि जिले में नरेंद्र मोदी का जादू नहीं चला. औरंगाबाद में इनकी सभा हुई और सबसे अधिक मत से महागंठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर की जीत भी इसी विधानसभा से हुई. इनके अलावे राष्ट्रीय अध्यक्ष, कई वरीय मंत्री व मनोज तिवारी के गायन व नृत्य भी नीतीश कुमार के विकास के सामने नहीं टिका. वैसे भाजपा का अंतर्कलह भी महागंठबंधन की जीत में भूमिका निभायी है. पार्टी के जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में जिला प्रवक्ता तेजेंद्र कुमार सिंह, राज्य परिषद के सदस्य प्रो ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, डाॅ बसंत चंद्रवंशी, अजीताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जहिर अहसन आजाद, नीलमणि कुमारी, सत्येंद्र चंद्रवंशी, इरशाद आलम, अशोक कुमार सिंह, टुनटुन सिंह, प्रमोद सिंह, राम औतार प्रसाद भी शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन