धनतरेस पर खरीददारी के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

धनतरेस पर खरीददारी के लिए लोगों की उमड़ी भीड़(फोटो नंबर-5) परिचय- बरतन खरीदते लोग बारुण (औरंगाबाद)बारुण मुख्यालय स्थित केशव बाजार, सोन नगर, बारुण बाजार में लोगों की काफी भीड़ लगी रही. बाजारों में लाइट, टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानें सजीं है,जो देखने में काफी आकर्षक लग रही है. पंडित विशुनदेव जी ने बताया कि हिंदू […]
धनतरेस पर खरीददारी के लिए लोगों की उमड़ी भीड़(फोटो नंबर-5) परिचय- बरतन खरीदते लोग बारुण (औरंगाबाद)बारुण मुख्यालय स्थित केशव बाजार, सोन नगर, बारुण बाजार में लोगों की काफी भीड़ लगी रही. बाजारों में लाइट, टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानें सजीं है,जो देखने में काफी आकर्षक लग रही है. पंडित विशुनदेव जी ने बताया कि हिंदू समाज में सुख समृद्धि, यश व वैभव का पर्व है. इस दिन धन के देवता कुबेर व आयुर्वेद का देव धन्वंतरि की पूजा का बड़ा महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के त्रयोदशी को धनतेरत मनाया जाता है. खरीदारी करने के लिए बारुण के आसपास के क्षेत्रों से आये लोग मीरा देवी, सविता देवी,अनिता देवी, मोहन यादव, सुरेश शर्मा ने बताया कि धनतेरस में मुख्य रूप से नये बरतन या सोना चांदी खरीदने की परंपरा है. इस दिन बरतन खरीदना शुभ होता है. विशेषकर पीतल का बरतन खरीदना शुभ माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










