अब गोह-हसपुरा का होगा सर्वांगीण विकास

अब गोह-हसपुरा का होगा सर्वांगीण विकास हसपुरा (औरंगाबाद)गोह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा के जीत पर एनडीए गंठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है. मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा के जिला मंत्री रविशंकर शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उर्फ विधायक, मदन […]
अब गोह-हसपुरा का होगा सर्वांगीण विकास हसपुरा (औरंगाबाद)गोह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा के जीत पर एनडीए गंठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है. मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा के जिला मंत्री रविशंकर शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उर्फ विधायक, मदन यादव, चंद्रशेखर आजाद, रासलोपा के विनोद सिन्हा, कामता प्रसाद, लोजपा के राहुल पासवान, गंगा दयाल पासवान ने कहा कि गोह की जनता ने बाहुबली व अहंकारी को नाकार दिया, मनोज शर्मा की जीत लोकतंत्र की जीत है. अब गोह-हसपुरा प्रखंड का सर्वांगीण विकास गांव की झोंपड़ियों तक पहुंचेगा. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि स्व बीके शर्मा के अधूरे सपने को मनोज शर्मा पूरा करेंगे. मनोज शर्मा हमेशा जनता के विकास के लिए समर्पित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










