कांग्रेस के आनंद को मिला ताज

Published at :09 Nov 2015 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के आनंद को मिला ताज

औरंगाबाद में पूर्व मंत्री रामाधार सिंह को मिली भारी शिकस्त औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भाजपा के टिकट पर विजय हासिल कर चुके पूर्व मंत्री रामाधार सिंह अपने अति आत्मविश्वास व बड़बोलपन से चारों खाने चित हो गये. कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आनंद शंकर ने उन्हें पराजित कर औरंगाबाद की राजनीति […]

विज्ञापन
औरंगाबाद में पूर्व मंत्री रामाधार सिंह को मिली भारी शिकस्त
औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भाजपा के टिकट पर विजय हासिल कर चुके पूर्व मंत्री रामाधार सिंह अपने अति आत्मविश्वास व बड़बोलपन से चारों खाने चित हो गये. कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आनंद शंकर ने उन्हें पराजित कर औरंगाबाद की राजनीति को युवा ब्रिगेड की ओर अग्रसरित किया है. युवा नेता ने रामाधार सिंह को हर क्षेत्र में पराजित किया.
रामाधार सिंह को औरंगाबाद जिले में भारी हार झेलनी पड़ी है. 18 हजार से ऊपर मतों से उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा है. मतगणना के प्रारंभ में भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे रामाधार सिंह पीछे होते चले गये. एक राउंड के बाद हर राउंड में आनंद शंकर की बढ़त बड़ी होती गयी और फिर वह बढ़त पहुंच से दूर हो गयी. औरंगाबाद विधानसभा सीट पर उम्मीद भरी नजरों के साथ भाजपा कार्यकर्ता देख रहे थे, लेकिन हुआ कुछ नहीं.
पहले से ही जो डर उन्हें बना था वो आखिरी तक रह गया. रामाधार सिंह ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अपने जीत का स्पष्ट संकेत दिया था. उन्होंने आनंद शंकर पर कई जगहों पर कटाक्ष किये थे. यहां तक कि उनके परिवार पर भी कटाक्ष किया था. रामाधार ने कहा था कि दूधमुंहा बच्चा उनका मुकाबला नहीं कर सकता. हुआ ठीक इसके विपरीत. युवा नेता ने राजनीति के माहिर खिलाड़ी रामाधार सिंह को हरा दिया.
छात्र नेताओं ने बतायी अपनी जीत : भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर के ढाल बने रहे. जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार व उपाध्यक्ष विवेक सिंह उर्फ बिट्टू अपने छात्र नेताओं के साथ चुनाव का कैंपेन किया. सुबह से देर रात अपने प्रत्याशी के पक्ष में छात्र नेताओं ने प्रचार प्रसार किया और घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगे.
युवा बिग्रेड के बीच प्रत्याशी आनंद शंकर ने मतदाताओं को आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, इसी का परिणाम है कि उन्हें मतदाताओं ने औरंगाबाद की बादशाहत दी. छात्र नेता विवेक सिंह ने कहा कि यह जीत एनएसयूआइ की जीत है. छात्र नेताओं के मेहनत का फल मिला है. औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र का विकास ही हमारे प्रत्याशी का मुख्य उद्देश्य है. छात्र नेता मोहम्मद मजहर ने भी अपनी सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की है.
गुरु जी बन गये विधायक
औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से महागंठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आनंद शंकर ने जबरदस्त जीत हासिल की है. पूर्व मंत्री व तीन बार औरंगाबाद से रहे विधायक रामाधार सिंह को चुनावी पटखनी दी है.
आनंद शंकर उर्फ पंजाबी, वैसे तो समाजसेवा में लगे रहते थे. लेकिन सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने एक स्कूल भी खोला है, जिसके वे डायरेक्टर हैं. अब गुरु जी विधायक बन गये, तो उनके स्कूल के बच्चों को भी एक तोहफा मिला है.
रायपुरा के आनंद ने किया है बीबीए : औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विजय हासिल करनेवाले आनंद शंकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव के रहनेवाले हैं.
उनके पिता यमुना सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. पूर्व में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. पिता के साथ कदम से कदम मिला कर आनंद शंकर ने भी पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया. युवा कांग्रेस के आनंद शंकर औरंगाबाद विधानसभा अध्यक्ष हैं. आनंद की शिक्षा औरंगाबाद के अलावे रांची में भी हुई है. बीआइटी मिश्रा (रांची)से उन्होंने बीबीए किया है. वर्ष 2005 में उन्होंने एमबीए की पढ़ाई पूरी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन