ओबरा में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपने प्रत्याशी को नहीं दिला सके जीते

Published at :08 Nov 2015 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
ओबरा में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपने प्रत्याशी को नहीं दिला सके जीते

ओबरा में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपने प्रत्याशी को नहीं दिला सके जीते राजद के वीरेंद्र कुमार जीते (ओबरा विधानसभा) औरंगाबाद (ग्रामीण)ओबरा विधानसभा क्षेत्र से महागंठबंधन के राजद प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने रालोसपा प्रत्याशी चंद्रभूषण वर्मा को करारी शिकस्त दी है. महागंठबंधन के चुनावी जीत के बयार में रालोसपा प्रत्याशी बह गये. केंद्रीय मंत्री […]

विज्ञापन

ओबरा में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपने प्रत्याशी को नहीं दिला सके जीते राजद के वीरेंद्र कुमार जीते (ओबरा विधानसभा) औरंगाबाद (ग्रामीण)ओबरा विधानसभा क्षेत्र से महागंठबंधन के राजद प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने रालोसपा प्रत्याशी चंद्रभूषण वर्मा को करारी शिकस्त दी है. महागंठबंधन के चुनावी जीत के बयार में रालोसपा प्रत्याशी बह गये. केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के क्षेत्र में उनके पार्टी प्रत्याशी चंद्रमोहन वर्मा को यहां की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है. वैसे पूर्व से ही यहां का चुनावी मुकाबला महागंठबंधन व एनडीए प्रत्याशी के बीच होने की संभावना जतायी जा रही थी. माले के पूर्व विधायक राजाराम सिंह को भी मुकाबला में माना जा रहा था. लेकिन सभी दावे को महागंठबंधन प्रत्याशी ने खारिज कर दिया. मतगणना के अंत में चुनाव परिणाम राजद प्रत्याशी के पक्ष में आया. रालोसपा प्रत्याशी को यहां की जनता ने अपना सहयोग जीत दिलाने तक नहीं किया. ओबरा में महागंठबंधन व एनडीए के स्टार प्रचारकों ने जम कर चुनाव प्रचार किया.आखिरकार जनता जनार्दन का आशीर्वाद वीरेंद्र कुमार सिन्हा को प्राप्त हुआ. जैसे ही मतगणना केंद्र के बाहर वीरेंद्र को जीतने की सूचना आयी, वैसे ही महागंठबंधन के नेताओं व समर्थकों ने जीत का नारा बुलंद किया. लोग खुशी से झूमने लगे. अबीर-गुलाल उड़ा कर लालू-राबड़ी, नीतीश कुमार व सोनिया गांधी के समर्थन में नारे लगाये. सच कहा जाये तो कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था. राजद प्रत्याशी ने अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को जीत का तोहफा देते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया.जनता के विश्वास को रखूंगा कायम : वीरेंद्र ओबरा विधानसभा क्षेत्र से जीते राजद प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने अपनी जीत को जनता का आशीर्वाद और प्यार बताया है. उन्होंने कहा कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन ने जो अपना प्यार,सहयोग और आशीर्वाद दिया है उस पर हम तहे दिल से खरा उतरेंगे. सुशासन की सरकार स्थापित करने में जनता का सहयोग याद रहेगा. ओबरा विधानसभा क्षेत्र में जो मूलभूत समस्याएं हैं उसका निदान करना ही हमारी प्राथमिकता होगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, सिंचाई समस्याओं का हल करूंगा. शिक्षा के प्रति खासा ध्यान रहेगा. समाज के हर तबके को एक साथ लेकर चलूंगा. जनता ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसका पालन पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि दाउदनगर को जिला बनाने के लिए हमने कई बार आंदोलन किया है. जिला बनाने का हर संभव प्रयास करूंगा.पत्नी प्रधानाध्यापिका, पुत्र मैट्रिक परीक्षा में टॉपर ओबरा विधानसभा क्षेत्र के महागंठबंधन के राजद प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने मुखियागिरी को हथियार बनाते हुए विधानसभा चुनाव में उतरे और रालोसपा प्रत्याशी चंद्रभूषण वर्मा को करारी शिकस्त दी. वीरेंद्र प्रारंभ से ही समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहे. वर्ष 2001 में पहली बार अंकोरहा पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ा और विजय हासिल की. 2006 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. फिर पुन:2011 के चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की. 2014 में अंकोरहा पैक्स का पैक्स अध्यक्ष बने, लेकिन वह चुनाव किसी कारणवश रद्द कर दिया गया. फिर 2015 में पुन: पैक्स चुनाव हार गये. इसके बाद ओबरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीत हासिल की. वीरेंद्र कुमार सिन्हा मूल रूप से दाउदनगर प्रखंड के भगवान बिगहा के रहनेवाले हैं. उन्होंने 1982 में अशोक उच्च विद्यालय दाउदनगर से मैट्रिक की परीक्षा पास की. महेश सिंह यादव कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास की. इसके बाद मगध विश्वविद्यालय से 1987 में स्नातक उत्तीर्ण किया. उनकी पत्नी मध्य विद्यालय सिपहा में प्रभारी प्रधानाध्यापिका है. उनके पुत्र कुणाल प्रताप मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर व छोटा पुत्र तेज प्रताप मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर रह चुका है. वीरेंद्र कुमार सिन्हा ओबरा विधानसभा क्षेत्र से 15वें विधायक के रूप में चुनाव जीते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन