चावल बाजार में बह रहा नाली का पानी

Published at :08 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
चावल बाजार में बह रहा नाली का पानी

चावल बाजार में बह रहा नाली का पानी दाउदनगर (अनुमंडल) दीपावली का त्योहार नजदीक है. शहर का चावल बाजार का इलाका मुख्य बाजार है और नाली का पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है. एक तरफ कूड़े का ढेर लगा है तो दूसरी तरफ नाली का पानी सड़क पर बह रहा है. सफाई नाम की […]

विज्ञापन

चावल बाजार में बह रहा नाली का पानी दाउदनगर (अनुमंडल) दीपावली का त्योहार नजदीक है. शहर का चावल बाजार का इलाका मुख्य बाजार है और नाली का पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है. एक तरफ कूड़े का ढेर लगा है तो दूसरी तरफ नाली का पानी सड़क पर बह रहा है. सफाई नाम की कोई चीज इस मुख्य रोड पर नहीं दिख रही है. रविवार को भी यही नजारा देखने को मिला. सड़क पर नाली का पानी बहता रहा. जबकि दीपावली का बाजार यहां भी सजे हुए हैं. अब समझा जा सकता है कि सफाई के अभाव में लोगों को किस प्रकार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय व्यवसायी लवली गिफ्ट कॉर्नर चलानेवाले धीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा नालियों की सफाई नहीं करायी जा रही है,जिसके कारण नाली जाम हो गया है. ओवर फलो होकर सड़क पर पानी बह रहा है. व्यवसायी शंकर प्रसाद, चुन्नी केसरी, संजय ठाकुर, सुजीत कुमार, चंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि कूड़े का उठाव भी रोज नहीं किया जाता. जबकि मुख्य बाजार होने के कारण नियमित उठाव होना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन