ज्ञान यज्ञ से भक्तिमय हुआ कुटुंबा

ज्ञान यज्ञ से भक्तिमय हुआ कुटुंबा(फोटो नंबर-14) परिचय-प्रवचन करते संत कुटुंबा (औरंगाबाद)मन को भगवान से जोड़ोगे तो सदगति व संसार से जोड़ोगे तो दुर्गति होगी. ये बातें पूरब बाजार कुटुंबा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन के दौरान संत प्रवर अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कहीं. वे राधा रमण भागवत प्रचार मंडल वृंदावन के तत्वावधान में […]
ज्ञान यज्ञ से भक्तिमय हुआ कुटुंबा(फोटो नंबर-14) परिचय-प्रवचन करते संत कुटुंबा (औरंगाबाद)मन को भगवान से जोड़ोगे तो सदगति व संसार से जोड़ोगे तो दुर्गति होगी. ये बातें पूरब बाजार कुटुंबा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन के दौरान संत प्रवर अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कहीं. वे राधा रमण भागवत प्रचार मंडल वृंदावन के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के क्रम में वात्सल्य बाल लीला, कृष्ण की माखन चोरी आदि प्रसंगों का वर्णन कर रहे थे. उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत की प्रासंगिकता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. आज के परिवेश में परिवार टूट रहे हैं और बिखर रही है. ऐसी स्थिति में श्री भागवत की आवश्यकता पड़ती है. कार्यक्रम में कृष्ण जन्मोत्सव, गोकुल लीला, कालिया नाग के साथ असुर संहार आदि प्रसंगों की चर्चा की गयी. उन्होंने संस्कार युक्त विद्या व सात्विक पूजा से शांति मिलने की बात कही. श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूरा कुटुंबा का वातावरण भक्तिमय दिख रहा है. संतों का अमृत वाणी सुनने के लिए हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालु की भीड़ उमड़ रही है. इस मौके पर मुख्य यजमान अनिल कुमार सिंह, उषा सिंह समेत दर्जनों लोग सराहनीय सहयोग में जुटे हैं. वृंदावन से आये संतों ने कहा कि गंगा व यमुना समेत सभी नदियों को प्रदूषण से बचाना है. गंगा-यमुना रहेगी तभी यह देश रहेगा. भक्तों द्वारा गाये भजन नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की पर श्रोता झूम उठे. ज्ञान यज्ञ के दौरान भजन व झांकी में भगवान श्रीकृष्ण की बाल रूप दिखाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










