सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Published at :08 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में  एक व्यक्ति की मौत

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत विरोध में लोगों ने एनएच-98 जाम कर की नारेबाजी मृतक की पहचान में पुलिस जुटी(फोटो नंबर-12) परिचय-आक्रोशितों के समझाते पदाधिकारी ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के सदीपुर डिहरी स्थित एनएच-98 पर बीती रात अज्ञात वाहन से कुचल कर एक व्यक्ति का मौत घटनास्थल पर ही गयी. इसके विरोध में लोगों ने […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत विरोध में लोगों ने एनएच-98 जाम कर की नारेबाजी मृतक की पहचान में पुलिस जुटी(फोटो नंबर-12) परिचय-आक्रोशितों के समझाते पदाधिकारी ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के सदीपुर डिहरी स्थित एनएच-98 पर बीती रात अज्ञात वाहन से कुचल कर एक व्यक्ति का मौत घटनास्थल पर ही गयी. इसके विरोध में लोगों ने करीब एक घंटे तक एनएच-98 को जाम रख कर पदाधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की. जाम की सूचना मिलते ही ओबरा बीडीओ कुमार शैलेंद्र व अंचल अधिकारी तारा प्रकश, अवर निरीक्षक मनोज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. उपस्थित पदाधिकारियों ने लोगों का समझा बुझा कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए थाने में लाया. शव की पहचान नहीं हो पायी है. जाम से सड़क के दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि शव की पहचान में पुलिस जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन