आलू व प्याज की खेती में जुटे किसान

Published at :08 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
आलू व प्याज की खेती में जुटे किसान

आलू व प्याज की खेती में जुटे किसान (फोटो नंबर-11)परिचय-खेत जुताई करते किसान हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के दर्जनों गांव में किसान आलू की खेती में जूट गये हैं. वहीं प्याज की खेती के लिए बीज डालने को लेकर खेतों की जुताई कर रहे हैं. किसानों में मनपुरा गांव के रवींद्र सिंह ने बताया कि आलू व […]

विज्ञापन

आलू व प्याज की खेती में जुटे किसान (फोटो नंबर-11)परिचय-खेत जुताई करते किसान हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के दर्जनों गांव में किसान आलू की खेती में जूट गये हैं. वहीं प्याज की खेती के लिए बीज डालने को लेकर खेतों की जुताई कर रहे हैं. किसानों में मनपुरा गांव के रवींद्र सिंह ने बताया कि आलू व प्याज की खेती कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं. आलू व प्याज की खेती करने में खरीफ फसल लगाने से अधिक पूंजी की आवश्यकता के साथ-साथ परिश्रम भी अधिक होती है. उन्होंने बताया कि आलू की खेती करने के लिए शिव 40, लाल गुलाब, कुफरी बीज काफी लाभदायक है. हालांकि अन्य दूसरे किस्म के बीज से महंगे हैं. उन्होंने बताया कि प्याज की खेती के लिए हल से खेत की जुताई काफी अच्छी होती है और अधिकतर किसान आलू, प्याज की खेती बैल से जुताई कर करते हैं. बेहतर उपज के लिए हल बैल से खेती करना बेहद जरूरी है. किसान रवींद्र र सिंह ने बताया कि इस बार आलू व प्याज की खेती काफी अच्छी होगी. मौसम अब तक इस फसल के लिए अनुकूल है. उन्होंने बताया कि किसानों को सरकारी अनुदान आलू व प्याज की खेती पर नहीं मिल रहा है.अगर सरकार अनुदान दे तो आलू व प्याज की खेती पर बढ़ावा मिल सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन