नहर रोड बदहाल रहने से परेशानी बढ़ी

नहर रोड बदहाल रहने से परेशानी बढ़ीदाउदनगर (अनुमंडल) सोन नहर से सटे नहर रोड बदहाल रहने से लोगों को परेशानी हो रही है. पटना मेन कैनाल से सटे इस रोड का महत्व ओबरा व दाउदनगर प्रखंड के नहर से सटे ग्रामीण इलाकों के लिए बहुत अधिक है. ग्रामीणों के आवागमन के लिए यह रोड ही […]
नहर रोड बदहाल रहने से परेशानी बढ़ीदाउदनगर (अनुमंडल) सोन नहर से सटे नहर रोड बदहाल रहने से लोगों को परेशानी हो रही है. पटना मेन कैनाल से सटे इस रोड का महत्व ओबरा व दाउदनगर प्रखंड के नहर से सटे ग्रामीण इलाकों के लिए बहुत अधिक है. ग्रामीणों के आवागमन के लिए यह रोड ही एक मात्र साधन है. इसके सहारे ग्रामीण आवागमन करते हैं या एनएच-98 तक पहुंचते हैं. इसका कालीकरण करीब दो दशक पहले कराया गया था. लेकिन बनने के कुछ ही वर्षों बाद इसका टूटना शुरू हो गया. अब यह पूरी तरह बदहाल हो गया है. लोगों का कहना है कि जब यह सड़क अच्छी थी तो पटना तक जाने के लिए लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाने लगा. लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा इसकी रख रखाव पर ध्यान नहीं दिये जाने के कारण यह जीर्ण शीर्ण होता चला गया. सही स्थिति में रहने पर पटना तक चलने वाले छोटे वाहन भी खूब चले. रख रखाव के अभाव में नहर से सटे विभिन्न स्थानों पर सड़क काफी सकरी हो गयी है. दोपहिया वाहन भी मुश्किल से चल पाते हैं. चारपहिया वाहन का इस रोड पर चलना मुश्किल भरा है. जैसे-तैसे वाहन को चलाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










