छठ व्रतियों के लिए होगी पर्याप्त व्यवस्था

छठ व्रतियों के लिए होगी पर्याप्त व्यवस्था औरंगाबाद (नगर) सूर्य व शिव मंदिर विकास समिति अदरी नदी तट शाहपुर के सदस्यों ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर एक बैठक की. इस दौरान समिति के सदस्यों ने छठ पर्व के दौरान सूर्य मंदिर आनेवाले श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की. उपसचिव […]
छठ व्रतियों के लिए होगी पर्याप्त व्यवस्था औरंगाबाद (नगर) सूर्य व शिव मंदिर विकास समिति अदरी नदी तट शाहपुर के सदस्यों ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर एक बैठक की. इस दौरान समिति के सदस्यों ने छठ पर्व के दौरान सूर्य मंदिर आनेवाले श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की. उपसचिव विजय मेहता ने बताया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए यहां बिजली, साफ-सफाई के साथ कड़ी सुरक्षा की जायेगी. बाहर से आये छठ व्रतियों को ठहरने के लिए सामुदायिक भवन में विशेष सुविधा की व्यवस्था की गयी है. इस मौके पर रामप्रवेश मेहता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राम सिहासन सिंह, शिव गुप्ता, गुप्तेश्वर प्रसाद, सुरेश कुमार, कैलाश प्रसाद, अर्जुन राम, उदय मेहता, रमेश मेहता, विजय प्रसाद गुप्ता, सीताराम प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










