बेहतर मुकाम के लिए मेहनत से करें पढ़ाई

Published at :07 Nov 2015 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर मुकाम के लिए मेहनत से करें पढ़ाई

बेहतर मुकाम के लिए मेहनत से करें पढ़ाई सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन औरंगाबाद (नगर) शहर के जसोइया मोड़ स्थित सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को इलेक्ट्रोनिक्स व कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग रोबोटिक्स साइंस विषय पर ओटीएस रांची द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन कुमार योगेंद्र नरायण सिंह, कुलसचिव […]

विज्ञापन

बेहतर मुकाम के लिए मेहनत से करें पढ़ाई सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन औरंगाबाद (नगर) शहर के जसोइया मोड़ स्थित सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को इलेक्ट्रोनिक्स व कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग रोबोटिक्स साइंस विषय पर ओटीएस रांची द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन कुमार योगेंद्र नरायण सिंह, कुलसचिव डाॅ विजय कुमार सिंह, प्राचार्य डाॅ अरविंद कुमार राय, एकेडेमिक डीन प्रो योगेन्द्र शंकर व इलेक्ट्रीकल व इलेक्ट्रोनिक्स सह कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो मोहम्मद इरफान अहमद ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि आज विद्यार्थियों के इस क्षेत्र में बढ़ने की जरूरत है तभी अपने कैरियर को आगे बढ़ा पायेंगे. छात्र-छात्राओं को भी चाहिये कि वे मेहनत व लगन से पढ़ाई कर अपने जीवन को एक बेहतर मुकाम तक पहुंचायें. पढ़ाई में गुण व उनके कलाओं का ही पूजा होती है. उन्होंने इस तरह के कार्यशाला का आयोजन हमेशा होने की बात कही. इस दौरान इलेक्ट्रीकल व इलेक्ट्रोनिक्स सह कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को इस क्षेत्र में मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही. वहीं ओटीएस के पदाधिकारियों ने सीतयोग इंस्टीच्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे से जिले में यह बेहतर कार्य कर रही है. इस मौके पर इलेक्ट्रीकल व इलेक्ट्रोनिक्स सह कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के दर्जनों विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस अवसर प्रो अभय कुमार दुबे, प्रो अमृत कुमार, प्रो फराह डिबा, प्रो स्नेहा सिंह, प्रो रंजीत पाठक, प्रो अनुज कुमार सिंह, प्रो राजेश कुमार तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन