खिरियावां में मारपीट मामले में आठ गिरफ्तार

खिरियावां में मारपीट मामले में आठ गिरफ्तारमदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावां गावं में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आठ लोगों को जेल भेज दिया गया है. मदनपुर पुलिस लगातार कैंप कर स्थिति को सौहार्द बनाने में लगी है. दोनों पक्षों के शरारती तत्वों के खिलाफ मदनपुर थाने में दो अलग-अलग […]
खिरियावां में मारपीट मामले में आठ गिरफ्तारमदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावां गावं में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आठ लोगों को जेल भेज दिया गया है. मदनपुर पुलिस लगातार कैंप कर स्थिति को सौहार्द बनाने में लगी है. दोनों पक्षों के शरारती तत्वों के खिलाफ मदनपुर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पहली प्राथमिकी नरेश राम के बयान पर कांड संख्या 141/15 दर्ज करते हुए धारा 341, 323, 307, 504,153 ए, 34 /3(1)(10) एससी/एसटी एक्ट के तहत मोहम्मद गालिब, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद खालीद, अनिश पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है. दूसरी प्राथमिकी संख्या 142/15 मोहम्मद दानिश के बयान पर दर्ज करते हुए धारा 341, 323, 307, 504, 506,153ए, 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए नरेश राम, संतोष चौधरी, पिंटू चौधरी, राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि खिरियावां सहित आसपास के इलाका में अवैध शराब की बिक्री ही घटना का कारक है. जल्द ही अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










