पुरानी काजी मुहल्ले में मारपीट, मां-बेटी सहित तीन जख्मी

Published at :07 Nov 2015 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी काजी मुहल्ले में मारपीट, मां-बेटी सहित तीन जख्मी

पुरानी काजी मुहल्ले में मारपीट, मां-बेटी सहित तीन जख्मी(फोटो नंबर-5,6)परिचय- अस्पताल में इलाजरत मां-बेटी औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के पुरानी काजी मुहल्ला में पहले के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी. इसमें याश्मीन बानो व उनकी पुत्री शबनम परवीन घायल हो गयी. दूसरे पक्ष से रिजवाना उर्फ अकबरी को भी चोट लगी है. […]

विज्ञापन

पुरानी काजी मुहल्ले में मारपीट, मां-बेटी सहित तीन जख्मी(फोटो नंबर-5,6)परिचय- अस्पताल में इलाजरत मां-बेटी औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के पुरानी काजी मुहल्ला में पहले के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी. इसमें याश्मीन बानो व उनकी पुत्री शबनम परवीन घायल हो गयी. दूसरे पक्ष से रिजवाना उर्फ अकबरी को भी चोट लगी है. घटना शुक्रवार की देर शाम की है. सभी घायलों को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया है. घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों का फर्द बयान लिया. याश्मीन बानो ने बतायी कि वह अपनी बेटी शबनम के साथ डॉक्टर से इलाज करा कर घर लौटी. इसी दौरान असगर व उसके परिवार ने बेवजह मारपीट करने लगे. दूसरे पक्ष के लोगों ने ऐसी बातों से इनकार किया. नगर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट की घटना घटी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन