डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत

Published at :07 Nov 2015 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत

डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौतमंजुराही गांव के समीप हुआ हादसापरिजनों की चीत्कार से दहला सदर अस्पताल (फोटो नंबर-4) परिचय-मौत के बाद सदर अस्पताल में लगी लोगों की भीड़ (लीड) औरंगाबाद (ग्रामीण) औरंगाबाद शहर से होकर गुजरी राष्ट्रीय राज मार्ग-दो पर आये दिन सड़क दुर्घटना की घटना घट रही है. पिछले पांच […]

विज्ञापन

डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौतमंजुराही गांव के समीप हुआ हादसापरिजनों की चीत्कार से दहला सदर अस्पताल (फोटो नंबर-4) परिचय-मौत के बाद सदर अस्पताल में लगी लोगों की भीड़ (लीड) औरंगाबाद (ग्रामीण) औरंगाबाद शहर से होकर गुजरी राष्ट्रीय राज मार्ग-दो पर आये दिन सड़क दुर्घटना की घटना घट रही है. पिछले पांच दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत हो चुकी है. मंजुराही गांव के समीप दो व कामा बिगहा के समीप एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. शुक्रवार की शाम मंजुराही गांव के समीप ही सड़क की डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार युवक राहुल शर्मा की मौत हो गयी. मृतक शहर के ही टिकरी मुहल्ले के सुरेंद्र शर्मा का पुत्र था. शनिवार की सुबह नगर थाने की पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार, राहुल शर्मा शुक्रवार की शाम सनथुआ गांव से लौट रहा था. मंजुराही गांव के समीप डिवाइडर से बाइक टकरा गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल के चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया. वाराणसी जाने के दौरान ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल में परिजनों व मुहल्लावासियों की भीड़ लग गयी. अस्पताल परिसर परिजनों के चीत्कार से दहल उठा. राहुल के पिता सुरेंद्र शर्मा व छोटा भाई विकास कुमार की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी. लोगों ने सांत्वना देकर ढांढ़स बढ़ाया, लेकिन इसका असर नहीं हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन