बेसब्री से है कल का इंतजार

बेसब्री से है कल का इंतजार दाउदनगर(अनुमंडल) ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लोग बेसब्री से रविवार का इंतजार कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही यह स्पष्ट हो जायेगा कि पांच साल तक इस विधानसभा क्षेत्र का भविष्य किसके हाथ में रहेगा. जानकारी हो कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र से 18 प्रत्याशी चुनाव […]
बेसब्री से है कल का इंतजार दाउदनगर(अनुमंडल) ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लोग बेसब्री से रविवार का इंतजार कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही यह स्पष्ट हो जायेगा कि पांच साल तक इस विधानसभा क्षेत्र का भविष्य किसके हाथ में रहेगा. जानकारी हो कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र से 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 90 हजार 791 थी. 16 अक्तूबर को हुए मतदान के दौरान एक लाख 59 हजार 845 मतदाताओं ने मतदान किया. एक लाख 56 हजार पुरुष मतदाताओं में से 87 हजार 643 पुरुष और एक लाख 34 हजार 256 महिला मतदाताओं में से 72 हजार 202 महिला मतदाताओं ने अपना मत दिया था. पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 55.99 और महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 53.78 रहा. यानी कुल 54.97 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है. इन मतदाताओं द्वारा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 16 अक्तूबर को ही इवीएम में बंद कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










