किसानों के लिए संघर्ष जारी रखने की घोषणा

Published at :06 Nov 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों के लिए संघर्ष जारी रखने की घोषणा

किसानों के लिए संघर्ष जारी रखने की घोषणा गोह विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी ने सुनीं किसानों की समस्याएंप्रतिनिधि, हसपुरा (औरंगाबाद) गोह विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी संजीत कुमार शर्मा ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों-मजदूरों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान किसानों ने कहा कि नहर में पानी नहीं है. अंतिम पटवन […]

विज्ञापन

किसानों के लिए संघर्ष जारी रखने की घोषणा गोह विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी ने सुनीं किसानों की समस्याएंप्रतिनिधि, हसपुरा (औरंगाबाद) गोह विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी संजीत कुमार शर्मा ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों-मजदूरों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान किसानों ने कहा कि नहर में पानी नहीं है. अंतिम पटवन नहीं होने के कारण धान की फसल सूख रही है, जिससे उत्पादन पर बुरा असर पड़ेगा. बावजूद सरकार की तरफ से डीजल अनुदान अब तक नहीं बांटा गया है. किसानों की समस्याएं सुनने के बाद संजीत कुमार शर्मा ने कहा कि वह हमेशा किसानों-मजदूरों की समस्याएं सुनने के लिए तैयार हूं. उनके लिए संघर्ष करने की रणनीति बनायी जायेगी. चुनाव की मतगणना के बाद किसानों-मजदूरों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया जायेगा. वह हमेशा किसानों के हक में आवाज बुलंद करते उठाते आये हैं. वह किसानों के दर्द को भलीभांति जानते हैं. चुनाव के दौरान बड़े दलों के प्रत्याशी बड़ी-बड़ी बातें कह चले गये. अब जब पानी के अभाव में खेतों में लगी धान की फसल सूख रही है, तो किसानों का का दर्द सुनने कोई नहीं आ रहा है. किसी को किसानों की चिंता नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन