किशुनपुर अब तक नहीं जुड़ सका पक्की सड़क से

Published at :06 Nov 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
किशुनपुर अब तक नहीं जुड़ सका पक्की सड़क से

किशुनपुर अब तक नहीं जुड़ सका पक्की सड़क से दाउदनगर (औरंगाबाद) हसपुरा प्रखंड की पुरहारा पंचायत का किशुनपुर गांव अब तक पक्की सड़क से नहीं जुड़ पाया है. गांववालों ने बताया कि हसपुरा से देवकुंड जानेवाली सड़क के सैदपुर गांव से एक सड़क निकली है, जो किशुनपुर होते हुए रघुनाथपुर तक जाती है. पांच किलोमीटर […]

विज्ञापन

किशुनपुर अब तक नहीं जुड़ सका पक्की सड़क से दाउदनगर (औरंगाबाद) हसपुरा प्रखंड की पुरहारा पंचायत का किशुनपुर गांव अब तक पक्की सड़क से नहीं जुड़ पाया है. गांववालों ने बताया कि हसपुरा से देवकुंड जानेवाली सड़क के सैदपुर गांव से एक सड़क निकली है, जो किशुनपुर होते हुए रघुनाथपुर तक जाती है. पांच किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह कच्ची है, जिसके कारण गांववालों को बरसात में आने-जाने में काफी परेशानी होती है. गांव के केदार सिंह ने बताया कि किशुनपुर में तीन सौ घर है. बरसात के दिनों में कोई भी वाहन गांव में नहीं पहुंच पाता है. लोगों ने बताया कि पक्की सड़क बनाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया गया. लेकिन, अब तक कोई पहल नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन