रैली के दौरान मोदीमय हो जायेगा बिहार : सिंह
औरंगाबाद कार्यालय : पटना के गांधी मैदान 27 अक्तूबर को जो हुंकार रैली भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित की गयी है, उस रैली में होनेवाले शंखनाद से पूरा बिहार बोल उठेगा जय मोदी. यह कहना है भाजपा के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के व्यवसायी प्रमोद सिंह का. श्री सिंह ने आगे कहा है कि यह […]
औरंगाबाद कार्यालय : पटना के गांधी मैदान 27 अक्तूबर को जो हुंकार रैली भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित की गयी है, उस रैली में होनेवाले शंखनाद से पूरा बिहार बोल उठेगा जय मोदी. यह कहना है भाजपा के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के व्यवसायी प्रमोद सिंह का.
श्री सिंह ने आगे कहा है कि यह रैली पटना के गांधी मैदान के लिए ऐतिहासिक होगी. इसमें इतने लोग शामिल होंगे कि पटना का गांधी मैदान ही नहीं 25 किलोमीटर के दायरे में चारों तरफ भगवा ध्वज लिये हमारी पार्टी के कार्यकर्ता व बिहार की उत्साहित लोग दिखाई देंगे.
उन्होंने कहा कि श्री मोदी को देश का अगला पीएम बनने से कोई रोक नहीं सकता. देश का वातावरण मोदीमय है. युवाओं का उत्साह चरम पर है. सबकी इच्छा है कि मोदी पीएम बनें, देश संभालें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










