पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : जम्होर थाना क्षेत्र के मखरा गांव से पुलिस के हत्थे चढ़ा खूंखार अपराधी कामेश्वर यादव को पुलिस पिछले काफी वर्षो से पकड़ने के लिए जाल बिछायी हुई थी. आखिरकार बारुण पुलिस ने कामेश्वर यादव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : जम्होर थाना क्षेत्र के मखरा गांव से पुलिस के हत्थे चढ़ा खूंखार अपराधी कामेश्वर यादव को पुलिस पिछले काफी वर्षो से पकड़ने के लिए जाल बिछायी हुई थी.

आखिरकार बारुण पुलिस ने कामेश्वर यादव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि कामेश्वर यादव के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. यह औरंगाबाद जिला में घूमघूम कर लूट, डकैती,अपहरण जैसे घटनाओं का अंजाम देने का काम करता था.

इसके ऊपर रेलवे लूट से लेकर अपहरण तक का मामला दर्ज है. पिछले महीनों कामेश्वर यादव ने बारूण थाना क्षेत्र के इंगलिश गांव के पास स्कार्पियो पर सवार यात्रियों के साथ लूट पाट किया था. जम्होर थाना क्षेत्र के धनौती गांव के पास से मोटरसाइकिल लुटने का काम किया था. यही नहीं दाउदनगर थाना क्षेत्र के निमा गांव निवासी अशोक यादव को अपहरण करने में भी शामिल था. इसके अलावा मुफस्सिल थाना,रफीगंज थाना में भी सड़क लूट से संबंधित मामला दर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन