जमा रुपया हो वापस

Updated:
विज्ञापन

असंगठित कामगार मोरचा ने किया हंगामा, कहा पाकुड़ : झारखंड असंगठित कामगार मोरचा के बैनर तले मंगलवार को नन बैंकिंग कंपनी के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में कंपनी के एजेंट व निवेशकों ने जमा रुपया वापस कराने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर दी. इसका नेतृत्व झारखंड असंगठित कामगार मोरचा के केंद्रीय […]

विज्ञापन

असंगठित कामगार मोरचा ने किया हंगामा, कहा

पाकुड़ : झारखंड असंगठित कामगार मोरचा के बैनर तले मंगलवार को नन बैंकिंग कंपनी के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में कंपनी के एजेंट निवेशकों ने जमा रुपया वापस कराने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर दी.

इसका नेतृत्व झारखंड असंगठित कामगार मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवाल पांडेय कर रहे थे. एजेंटों ने झारखंड सरकार जिला प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की. प्रखंड कार्यालय में पांच घंटे तक तालाबंदी किया.

लगभग तीन बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी जियाउल अंसारी ने प्रखंड मुख्यालय पहुंच एजेंटों से वार्ता किया और मांग पत्र सौंपा. श्री अंसारी ने कहा कि इनकी मांगों को उपायुक्त को दिये जाने की बात कही.

क्या है मांगें

झारखंड असंगठित कामगार मोरचा द्वारा नन बैंकिंग कंपनियों में जमा रुपये वापस कराने के लिए झारखंड सरकार को हस्तक्षेप करने, चीटफंड कंपनियों पर प्राथमिकी दर्ज करने, झारखंड सरकार की निगरानी में रुपया वितरण करने, एसडीओ स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाये जाने, रेमेल के एजेंट अबुल कासीम के आत्महत्या के जिम्मेदार रामेश्वर पोद्दार पर एफआइआर दर्ज करते हुए अविलंब गिरफ्तार करने, अबुल कासीम के परिजनों को दो लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की गयी है.

कौनकौन थे उपस्थित

आयोजित तालाबंदी में अनवर अली, मुसलेउद्दीन, सुभाष, जीरूल, अब्दुल बदूद, सफीकुल, मंजारूल, सेराजुद्दीन, मोहम्मद सहित हजारों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन