बिजली व्यवस्था को लेकर धरना

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) : भारतीय युवा कांग्रेस के बैनर तले मंगलवार को बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर विद्युत कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरने को संबोधित करते हुए लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा कि जिले की जजर्र विद्युत व्यवस्था में सुधार की जाये. आये दिन जजर्र तारों […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) : भारतीय युवा कांग्रेस के बैनर तले मंगलवार को बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर विद्युत कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरने को संबोधित करते हुए लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा कि जिले की जजर्र विद्युत व्यवस्था में सुधार की जाये.

आये दिन जजर्र तारों पोलों के चपेट में आकर लोगों की मौत हो रही है. अक्सर किसी किसी इलाके में खराब व्यवस्था के कारण बिजली की सप्लाइ बाधित रहती है. इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होती है. युवा कांग्रेसियों ने कहा कि पार्टी द्वारा हमेशा धरना प्रदर्शन आदि के माध्यम से अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया जाता है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है.

धरना के बाद युवा कांग्रेसियों ने अपने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन बिजली बोर्ड के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर कुमार को सौंपा. ज्ञापन में जजर्र तारों को अतिशीघ्र बदलने, बिजली बिल समय पर उपलब्ध कराने, बिजली बिल संबंधित सभी त्रुटियों को दूर करने, जले हुए ट्रांसफॉर्मर को जल्द से जल्द बदलने, नए कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल बनाने, मीटर की गड़बड़ियों को दूर करने, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्प लाइन जारी करने, बिजली सेवा 24 घंटों बहाल करने, ट्रांसफॉर्मरों के रखरखाव की समुचित व्यवस्था करने, बिजली मिस्त्रियों की बहाली करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं.

इस मौके पर मीडिया प्रभारी मो शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान, नवलेश सिंह, अनवर जाफरी, अमित सिंह, अभिजीत, हबीब अख्तर, व्यास राम, राजू सिंह, अनूप, अमरेश, अजय तिवारी, गिरधारी सिंह, गौतम सिंह, रोशन, अनुज सिंह, संतोष कुमार सिंह नंद सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन