अनुप्रज्ञा को चित्रकला के लिए सरकार से मिला प्रशस्ति पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2014 9:02 PM
नवीनगर (औरंगाबाद). सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीनगर की छात्रा अनुप्रज्ञा भारती को ऊर्जा कार्य कुशलता ब्यूरो के महानिदेशक अजय माथुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य अशोक कुमार सिंह द्वारा नवम वर्ग की छात्रा अनुप्रज्ञा भारती को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य ने बताया कि […]
नवीनगर (औरंगाबाद). सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीनगर की छात्रा अनुप्रज्ञा भारती को ऊर्जा कार्य कुशलता ब्यूरो के महानिदेशक अजय माथुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य अशोक कुमार सिंह द्वारा नवम वर्ग की छात्रा अनुप्रज्ञा भारती को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य ने बताया कि भारत को प्रदूषण मुक्त बनाने की कोशिश को दर्शाती प्राकृतिक दृश्य का चयन किये जाने पर इसे प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है. ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय अभियान 2014 के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में इसने उच्चतम श्रेणी प्राप्त कर विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है. सम्मान समारोह के दौरान रामपुर पंचायत के उप सरपंच गजेंद्र सिंह द्वारा डायरी व कलम देकर उक्त छात्रा को सम्मानित किया गया. इस मौके पर आचार्य लखन मेहता, उमा शंकर पांडेय, गोविंद पांडेय, बालदेव राम, दिलेंद्र कुमार सिंह समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










