चंद्रवंशी क्षत्रिय जिला सभा का धरना 11 जनवरी को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) चंद्रवंशी क्षत्रिय जिला सभा की एक बैठक शनिवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने की. इस दौरान 11 सूत्री मांगों को लेेकर समाहरणालय के समक्ष 11 जनवरी को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. साथ ही 22 जनवरी को जिला स्तरीय सम्मेलन कराने पर भी सहमति जतायी गयी. वक्ताओं […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) चंद्रवंशी क्षत्रिय जिला सभा की एक बैठक शनिवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने की. इस दौरान 11 सूत्री मांगों को लेेकर समाहरणालय के समक्ष 11 जनवरी को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. साथ ही 22 जनवरी को जिला स्तरीय सम्मेलन कराने पर भी सहमति जतायी गयी. वक्ताओं ने कहा कि जिला सम्मेलन में सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाया जाये. इसके लिए गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया. सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार करेंगे. इस मौके पर लक्ष्मी प्रसाद चंद्रवंशी, अमोद चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, सतीश कुमार चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी व मंटू कु मार चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन