गबन के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2014 7:02 PM
ओबरा (औरंगाबाद) जम्होर थाना की पुलिस ने गबन के आरोप में कतेया प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक व धनगाई पंचायत के मुखिया पति बृजमोहन रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जम्होर थानाध्यक्ष दीनबंधु झा ने बताया कि मुखिया रेणु देवी , पति बृजमोहन रजक के विरुद्ध 50 लाख की गबन की प्राथमिकी बारुण […]
ओबरा (औरंगाबाद) जम्होर थाना की पुलिस ने गबन के आरोप में कतेया प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक व धनगाई पंचायत के मुखिया पति बृजमोहन रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जम्होर थानाध्यक्ष दीनबंधु झा ने बताया कि मुखिया रेणु देवी , पति बृजमोहन रजक के विरुद्ध 50 लाख की गबन की प्राथमिकी बारुण के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा दर्ज करायी गयी था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बृजमोहन घर पर है, जिसके आधार पर पुलिस वहां छापेमारी की और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि मुखिया रेणु देवी फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










