बच्चे हैं अनमोल रत्न, इन्हें न मारने का करो प्रयत्न

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2014 6:02 PM

विज्ञापन

बुद्धिजीवियों व बच्चों ने निकाला कैंडिल मार्चगोह (औरंगाबाद)पेशावर घटना के विरोध मंे गोह प्रखंड मुख्यालय में बुद्धिजीवियों ने कैंडल मार्च निकाला, जिसमें कस्तूरबा गांधी, प्रखंड कॉलोनी मध्य विद्यालय सहित कई निजी विद्यालय के बच्चे भी शामिल हुए. यह मार्च गोह स्टेट बैंक से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद जगतपति चौक के समीप […]

विज्ञापन

बुद्धिजीवियों व बच्चों ने निकाला कैंडिल मार्चगोह (औरंगाबाद)पेशावर घटना के विरोध मंे गोह प्रखंड मुख्यालय में बुद्धिजीवियों ने कैंडल मार्च निकाला, जिसमें कस्तूरबा गांधी, प्रखंड कॉलोनी मध्य विद्यालय सहित कई निजी विद्यालय के बच्चे भी शामिल हुए. यह मार्च गोह स्टेट बैंक से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद जगतपति चौक के समीप संपन्न हुआ. इस कैंडल मार्च में बच्चों को मारने वाला आतंकवादी शर्म करो, बच्चे हैं अनमोल रत्न, इन्हें न मारने का करो प्रयत्न सहित कई आतंक विरोधी नारे हाथ में तख्तियां लेकर लगा रहे थे. पेशवार में बच्चों के निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च के बाद गोह गांधी उच्च विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर नागेंद्र सिंह, नवल किशोर, दिलीप कुमार, संजय कुमार, सौरभ कुमार, बृजनंदन सिंह यादव, रविनंदन व जनार्दन सहित कई लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन