हैबसपुर ने सिहाड़ी को 73 रन से हराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2014 5:06 PM

विज्ञापन

खेल से बढ़ता है आपसी भाईचारा (फोटो नंबर-1) परिचय- विजेता टीम को ट्रॉफी देते जिला पार्षद सत्येंद्र चौधरी व अन्यहसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के टाल गांव स्थित खेल मैदान में स्टार डायमंड क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हैबसपुर बनाम सिहाड़ी के बीच खेला गया. हैबसपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाया. […]

विज्ञापन

खेल से बढ़ता है आपसी भाईचारा (फोटो नंबर-1) परिचय- विजेता टीम को ट्रॉफी देते जिला पार्षद सत्येंद्र चौधरी व अन्यहसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के टाल गांव स्थित खेल मैदान में स्टार डायमंड क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हैबसपुर बनाम सिहाड़ी के बीच खेला गया. हैबसपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाया. जवाब में उतरी सिहाड़ी सभी विकेट खोकर 106 रन पर सिमट गया. 73 रन से हैबसपुर की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. अंपायर की भूमिका धर्मेंद्र कुमार एवं शिवशंकर पटेल ने निभायी. आंखो देखा हाल अताउल्लाह उर्फ गुड्डू एवं नीरज कुमार ने सुनाया. जबकि मैच का स्कोरिंग शिबू कुमार ने किया. तीसरे अंपायर की भूमि जहिर खां, यूसूफ खां एवं पप्पू कुमार ने निभायी. मौके पर विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करने के उपरांत जिला पार्षद सत्येंद्र चौधरी, शिक्षा विद् हरदेव सिंह, माकपा नेता कामख्या नारायण सिंह, शिक्षक अजय कुमार, आयोजन कर्ता धर्मेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि खेल के आयोजन आपसी भाईचारा व सौहार्द बढ़ता है. सुदूर गांवों में युवाओं द्वारा मैच कराया जाना सराहनीय कदम है. खेल में जाति धर्म नहीं होता. सभी वर्ग के लोग एक साथ मिल कर खेल खेलते हैं. गांव में छुपी प्रतिभा खेल देखने को मिल रहा है. मैच दरम्यान नीतीश कुमार, आलोक कुमार, प्रभात कुमार का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा. खेल के पूरे आयोजन में गुंजन कुमार, राजू पटेल, सचिन कुमार का योगदान सराहनीय रहा. मौके पर योगेंद्र कुमार,संजीत कुमार, युगेश्वर सिंह व सुशील सिंह आदि ने आयोजनकर्ता को बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन