जाम में फंसे रहे कई पर्यटक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) व्यवसायी राजू गुप्ता की हत्या के बाद आक्रोशितों द्वारा किये गया एनएच दो जाम में कई पर्यटक जहां-तहां फंसे रहे. इसके कारण उन्हें काफी परेशानी हुई. यही नहीं अन्य यात्री भी काफी परेशान दिखे. महिला, पुरुष व बच्चे वाहन से उतर कर पैदल दो-तीन किलोमीटर जाकर दूसरे वाहन का सहारा लेकर गंतव्य की […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) व्यवसायी राजू गुप्ता की हत्या के बाद आक्रोशितों द्वारा किये गया एनएच दो जाम में कई पर्यटक जहां-तहां फंसे रहे. इसके कारण उन्हें काफी परेशानी हुई. यही नहीं अन्य यात्री भी काफी परेशान दिखे. महिला, पुरुष व बच्चे वाहन से उतर कर पैदल दो-तीन किलोमीटर जाकर दूसरे वाहन का सहारा लेकर गंतव्य की ओर प्रस्थान किये. नेपाल के काठमांडु के दो दर्जन पर्यटक एंसा गुरू, चंुता पंसन गुरू, वारसन ने बताया कि बोधगया से हमलोग सड़क मार्ग से वाराणसी जा रहे थे. जाम की वजह से हमलोगांे का एरोप्लेन छूट गया. हमलोग पूरे देश व विदेशों का भ्रमण करते हैं. लेकिन, जाम की स्थिति सिर्फ बिहार में ही देखने को मिलती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन