थानाध्यक्ष पर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 7:02 PM
औरंगाबाद (ग्रामीण) अनुसूचित जाति जनजाति थाना औरंगाबाद के थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया है. अंबा थाना क्षेत्र के लखेया टोले भटबिगहा निवासी प्रवेश पासवान ने आरोप पत्र दाखिल किया है. थानाध्यक्ष को आरोपित बनाया है. प्रवेश पासवान द्वारा दाखिल आरोप पत्र में बताया गया […]
औरंगाबाद (ग्रामीण) अनुसूचित जाति जनजाति थाना औरंगाबाद के थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया है. अंबा थाना क्षेत्र के लखेया टोले भटबिगहा निवासी प्रवेश पासवान ने आरोप पत्र दाखिल किया है. थानाध्यक्ष को आरोपित बनाया है.
प्रवेश पासवान द्वारा दाखिल आरोप पत्र में बताया गया है कि जम्होर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी ब्रजेंद्र मिश्र, सोनू मिश्र व बबलू मिश्र से 40 हजार रुपये में दो बछिया खरीदने हेतु दिया था. उक्त तीनों लोग कुछ न कुछ बहाना बना कर चार से पांच माह तक दौड़ाते रहे और बछिया भी नहीं दिया. न ही रुपये वापस किया.
उलटे जाति सूचक वाक्य का प्रयोग किया. इस पर मुकदमा करने के लिए अनुसूचित जाति जनजाति थाने में गया, मुकदमा तो दर्ज किया. लेकिन बाद में थानाध्यक्ष आरोपितों के के बचाव में काम करते रहे. इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने कहा कि लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. प्रवेश पासवान का कहना था कि केस टू होना चाहिए. पुलिस मामले की जांच कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










