(फोटो नंबर-10) परिचय-बैठक में उपस्थित जिप उपाध्यक्ष विमला देवी, अमरूबिया देवी ,इंदू देवी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 5:01 PM
जिले के सभी सीडीपीओ से स्पष्टीकरणबैठक में नहीं आने पर जिला पर्षद सदस्यों ने जतायी नाराजगी औरंगाबाद (नगर) जिला पर्षद कार्यालय में मंगलवार को सामाजिक न्याय समिति की एक बैठक जिला पर्षद सदस्य अमरूबिया देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. हालांकि, इस बैठक में प्रखंड के एक भी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित नहीं […]
जिले के सभी सीडीपीओ से स्पष्टीकरणबैठक में नहीं आने पर जिला पर्षद सदस्यों ने जतायी नाराजगी औरंगाबाद (नगर) जिला पर्षद कार्यालय में मंगलवार को सामाजिक न्याय समिति की एक बैठक जिला पर्षद सदस्य अमरूबिया देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. हालांकि, इस बैठक में प्रखंड के एक भी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो सकी. इस पर जिला पर्षद सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए समिति के सचिव सह जिला कल्याण पदाधिकारी शशिभूषण आर्य को जिले के सभी सीडीपीओ से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. जिला पर्षद सदस्यों ने कहा कि यह पहली बैठक बुलायी गयी थी, जिसमें एक भी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) उपस्थित नहीं होना गंभीर बात है. इस तरह की हरकत आगे रही तो कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जायेगा. जिला पर्षद सदस्य अमरूबिया देवी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना को जरूरतमंदों तक पहुंचाना है. ताकि उन्हें लाभ समय पर मिल सके. बैठक में जिला पर्षद उपाध्यक्ष विमला देवी, सदस्य इंदू देवी, सुशीला देवी व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










