राकांपा जिले का नंबर वन पार्टी बनेगा: कन्हाई (फोटो नंबर-11)परिचय- अभिनंदन समारोह में शामिल राकांपा जिलाध्यक्ष कन्हाई पटेल व अन्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 5:01 PM
औरंगाबाद (नगर)मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कन्हाई कुमार पटेल का अभिनंदन किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा व देखरेख उत्सव कुमार उर्फ डब्ल्यू ने की. इस मौके पर उपस्थित संगठन के प्रदेश सचिव विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कन्हाई पटेल को अध्यक्ष बनने से पार्टी […]
औरंगाबाद (नगर)मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कन्हाई कुमार पटेल का अभिनंदन किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा व देखरेख उत्सव कुमार उर्फ डब्ल्यू ने की. इस मौके पर उपस्थित संगठन के प्रदेश सचिव विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कन्हाई पटेल को अध्यक्ष बनने से पार्टी जिला में काफी सशक्त होगा. आने वाले समय में औरंगाबाद जिले के सभी सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ा जायेगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव में दौरा किया जायेगा. इसके बाद जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया जायेगा. जिला में पार्टी को नंबर वन बनाना है. इस मौके पर शिव ध्यान सिंह, मालती देवी, मंटू सिंह, नंद किशोर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










