पूर्व मंत्री के निधन पर शोकसभा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 5:01 PM
रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री डॉ विजय सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरजीत कुमार सिंह ने की. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. अध्यक्ष ने कहा कि विजय सिंह […]
रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री डॉ विजय सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरजीत कुमार सिंह ने की. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. अध्यक्ष ने कहा कि विजय सिंह राजनीति व शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के लिए उत्कृष्ट कार्य किये, जिसे भुलाया नहीं जा सकता. शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा किये गये काम बिहार के लोग याद रखेंगे. इस अवसर पर कांग्रेस नेता अजीम खां, देव नारायण यादव, राजीव सिंह, रामराज सिंह व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










