प्रारंभिक शिक्षक संघ की हुई बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 8:01 PM
औरंगाबाद (कोर्ट) बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को हुई. सोना कॉलोनी स्थिति संघ कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने की. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा के आह्वान पर आहूत 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने […]
औरंगाबाद (कोर्ट) बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को हुई. सोना कॉलोनी स्थिति संघ कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने की. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा के आह्वान पर आहूत 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया. संघ के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य सरकार की तानाशाही व वादाखिलाफी के खिलाफ व समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर संवैधानिक रूप से धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इस मौके पर सुनील कुमार, चंद्रदीप राम, शशि रजक सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










