यहां दहेज लेना पाप, दोषियों को मिलती है कड़ी सजा, चौंका देगी औरंगाबाद की यह कहानी

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News

गांव की तस्वीर

इतना ही नहीं, दहेज लेने वालों के लिए सामाजिक दंड का भी प्रावधान है.यह समाज आज उन लोगों को आईना दिखा रहा है, जिनके यहां बेटे की बारात बिना दहेज के नहीं निकलती.

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजित कुमार) जिले के मदनपुर प्रखंड के दक्षिणी इलाके में बसे भोक्ता समाज ने दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अनोखी मिसाल पेश की है. बादम, पिछुलिया, अम्बावार, कनौदी, सहजपुर, लंगूराही, बाबुबांध, रामाबांध, पीतांबरा और मनवादोहर सहित कई गांवों में दहेज लेना और देना दोनों पाप माना जाता है.

दहेज लोभियों को आईना दिखा रहा भोक्ता समाज

इतना ही नहीं, दहेज लेने वालों के लिए सामाजिक दंड का भी प्रावधान है.यह समाज आज उन लोगों को आईना दिखा रहा है, जिनके यहां बेटे की बारात बिना दहेज के नहीं निकलती. आर्थिक रूप से पिछड़े होने के बावजूद यहां के लोगों की सोच काफी प्रगतिशील मानी जाती है.

गांव में दहेज प्रथा पूरी तरह वर्जित

पहाड़ की गोद में बसे इन गांवों के लोग पतल और ओड़िया बनाकर अपना जीवन यापन करते हैं. यहां तैयार होने वाले पतल और ओड़िया आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के इलाकों तक भेजे जाते हैं. सीमित संसाधनों में खुशहाल जीवन जीने वाले भोक्ता समाज के लोगों ने कभी किसी बेटी पक्ष से दहेज नहीं मांगा और न ही दिया.

बिना दहेज की होती है विवाह

ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा आजादी से पहले से चली आ रही है. भोक्ता समाज करीब 200 वर्षों से बिना दहेज विवाह की परंपरा का पालन कर रहा है. समाज के बुद्धिजीवी हर वर्ष गांव में पीपल के पेड़ के नीचे सम्मेलन करते हैं, जहां सामाजिक बुराइयों को खत्म करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा होती है.

200 साल पहले शुरू हुई थी पहल

गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि विवाह को केवल दो परिवारों और दो दिलों को जोड़ने वाला पवित्र बंधन माना जाता है. इसी सोच के तहत समाज के पूर्वजों ने करीब 200 साल पहले यह निर्णय लिया था कि दहेज न लिया जाएगा और न दिया जाएगा.

दहेज लेना सामाजिक दंड

पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि मथुरा सिंह भोक्ता ने बताया कि यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है. वहीं शिक्षक शिवध्यान सिंह भोक्ता ने कहा कि दहेज लेने वालों के लिए सामाजिक दंड का प्रावधान जरूर है, लेकिन आज तक किसी को दंडित करने की नौबत नहीं आई.

सादगी से होती है शादी

भोक्ता समाज में विवाह के दौरान सभी पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं, लेकिन फिजूलखर्ची और तामझाम से दूरी रखी जाती है. सामान्य तरीके से प्रीतिभोज का आयोजन होता है. समाज में लड़के वाले ही लड़की की तलाश करने जाते हैं और दोनों परिवार आपसी सहमति से विवाह तय करते हैं.

शिक्षा से बदली समाज की सोच

भोक्ता समाज में अब बाल विवाह की प्रथा भी लगभग समाप्त हो चुकी है. शिक्षक कौलेश्वर सिंह भोक्ता बताते हैं कि पहले शिक्षा की कमी के कारण कम उम्र में ही बच्चों की शादी कर दी जाती थी, लेकिन अब लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हो चुके हैं.उन्होंने बताया कि अब लड़के और लड़कियों की शादी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद 18 से 21 वर्ष की आयु के बाद ही की जाती है. समाज में अब विवाह वर-वधू की योग्यता के आधार पर तय होता है.

बेटियों को नहीं मानते बोझ

ग्रामीण महिला बबीता देवी ने कहा कि गरीब परिवार से होने के बावजूद समाज की पुरानी परंपरा के अनुसार ही बेटियों की शादी होती है. दोनों पक्ष एक-दूसरे के घर जाकर बच्चों की योग्यता देखते हैं और उसी आधार पर रिश्ता तय किया जाता है. लालमुनी देवी ने कहा कि दहेज के कारण कई परिवार कर्ज में डूब जाते हैं और कई बेटियां दहेज उत्पीड़न का शिकार होती हैं. ऐसे में समाज की यह परंपरा बेहद गर्व की बात है.

दहेज लेने वालों का होता है बहिष्कार

संजय सिंह भोक्ता ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति दहेज लेकर शादी करता है तो उसके परिवार में समाज की लड़की की शादी नहीं की जाती है. वहीं शिवनंदन सिंह भोक्ता ने कहा कि यहां लड़के वाले भी शादी में लड़की पक्ष की आर्थिक मदद करते हैं, चाहे वह अनाज के रूप में हो या अन्य किसी माध्यम से.राजकुमार सिंह भोक्ता ने बताया कि यदि कोई दहेज लेने का दोषी पाया जाता है तो पंचायत बैठती है और उसे दंड दिया जाता है. दोषी को समाज से बहिष्कृत भी किया जा सकता है. हालांकि बाद में सुधार का मौका भी दिया जाता है. उन्होंने कहा, “बेटियां हमारा अभिमान हैं. हम दहेज देकर दामाद नहीं खरीदेंगे.”

समाज में कोई बेटी नहीं रहती अविवाहित

ग्रामीणों का कहना है कि समाज में बेटियों को कभी बोझ नहीं माना जाता. लोग दहेज के लिए पैसे जोड़ने के बजाय बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देते हैं. अपनी क्षमता के अनुसार बेटी-दामाद को उपहार दिए जाते हैं, लेकिन किसी प्रकार का दबाव नहीं होता. यही वजह है कि समाज में कोई भी बेटी अविवाहित नहीं रहती है.

Also Read: औरंगाबाद की नई पहचान बनी ‘दीदी की रसोई एक्सप्रेस’, जीविका दीदियों का फूड ट्रक बना आत्मनिर्भता का मिसाल

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन