शहादत दिवस पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि (फोटो नंबर-23)कैप्शन- श्रद्धांजलि देते टंडवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे व अन्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2014 4:02 PM
औरंगाबाद (नगर)पिछले वर्ष नक्सली हमले में शहीद टंडवा थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार व आठ जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी गयी. टंडवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे समेत थाने में पदस्थापित अन्य पुलिसकर्मी व जवानों ने शहीद हुए थानाध्यक्ष व जवानों की आत्मा की शांति के लिए थाना परिसर में दो मिनट का मौन […]
औरंगाबाद (नगर)पिछले वर्ष नक्सली हमले में शहीद टंडवा थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार व आठ जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी गयी. टंडवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे समेत थाने में पदस्थापित अन्य पुलिसकर्मी व जवानों ने शहीद हुए थानाध्यक्ष व जवानों की आत्मा की शांति के लिए थाना परिसर में दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की. तदुपरांत शहीदों के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर थानाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि पिछले वर्ष तीन दिसंबर को नक्सली हमले में टंडवा के थानाध्यक्ष रहे अजय कुमार समेत आठ जवान शहीद हो गये थे. हम सभी पुलिस कर्मी उनकी शहादत को कभी भूलने वाले नहीं है. टंडवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभय वैद्य ने कहा कि नक्सली हमले में थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे. हम लोग उनकी शहादत को भूल नहीं सकते. हमले के बाद जिला प्रशासन व सरकार द्वारा कई तरह की घोषणाएं की गयी थी, पर अभी तक पूरा नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










