लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आठ से

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2014 9:02 PM

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) प्रखंड के चंद्रगढ़ ग्राम स्थित पहाड़ी पर आयोजित सात दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है. अयोध्या से आये महात्मा गजेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में आठ से 14 दिसंबर तक यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. यज्ञ में शामिल चंद्रगढ़ समेत विभिन्न गांवों […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) प्रखंड के चंद्रगढ़ ग्राम स्थित पहाड़ी पर आयोजित सात दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है. अयोध्या से आये महात्मा गजेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में आठ से 14 दिसंबर तक यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. यज्ञ में शामिल चंद्रगढ़ समेत विभिन्न गांवों के कई लोग प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. यज्ञ कार्यक्रम के सदस्य पुकार सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि यज्ञशाला एवं कुटिया आश्रम कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. पुनपुन नदी से जलभरी कर आठ सितंबर से यज्ञ आरंभ किया जाना है. इसके पूर्व छह दिसंबर से वृंदावन से चल कर आये मशहूर कलाकारों के द्वारा रामलीला व रासलीला का आयोजन किया जायेगा. रात में रासलीला एवं दिन में रामलीला कार्यक्रम का आयोजन होगा. हर रोज महात्मा गजेंद्र दास जी महाराज के साथ -साथ अन्य संतों के मुखारबिंद से भजन प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन