अभिषेक बने भाजयुमो के नगर प्रखंड अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2014 7:02 PM
औरंगाबाद (कोर्ट) भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) द्वारा जिले के आठ प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों की सूची रविवार को जारी की गयी है. जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पंत ने बताया कि सदर प्रखंड के नगर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ प्रिंस को बनाया गया है. वहीं मंजीत कुमार को सदर प्रखंड के ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष की […]
औरंगाबाद (कोर्ट) भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) द्वारा जिले के आठ प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों की सूची रविवार को जारी की गयी है. जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पंत ने बताया कि सदर प्रखंड के नगर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ प्रिंस को बनाया गया है. वहीं मंजीत कुमार को सदर प्रखंड के ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है. इसी तरह प्रवीण सिंह को बारुण, जितेंद्र शर्मा को ओबरा, बजरंगी सिंह को देव, रविश कुमार को रफीगंज नगर एवं सीतबंसत दुबे को गोह प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, नवीनगर प्रखंड के ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार, नगर प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, दाउदनगर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष विजय कु मार एवं नगर प्रखंड अध्यक्ष शंभु प्रसाद को बनाया गया है. इन सभी को पार्टी में नये दायित्व दिये जाने के बाद भाजपा नेताओं ने इन्हें शुभाकामना दी है साथ ही पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद जाहिर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










