युवा कांग्रेस ने नवाज शरीफ का फूंंका पुतला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 8:02 PM
औरंगाबाद (नगर) युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका और पाकिस्तान के विरुद्ध आक्रोशित नारे लगाये. मीडिया प्रभारी शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू ने कहा कि पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में पांच दिन पहले कुछ लोगों ने मंदिर में आग लगा दी, जिससे हम हिंदुस्तानियों को ठेंस पहुंचा […]
औरंगाबाद (नगर) युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका और पाकिस्तान के विरुद्ध आक्रोशित नारे लगाये. मीडिया प्रभारी शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू ने कहा कि पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में पांच दिन पहले कुछ लोगों ने मंदिर में आग लगा दी, जिससे हम हिंदुस्तानियों को ठेंस पहुंचा है. लेकिन, पाकिस्तान की सरकार इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं की. सल्लू ने कहा कि पाकिस्तान में 1400 हिंदू धार्मिक स्थल है, जिन्हें सुरक्षा प्रदान करने की जरूरत है. नवाज शरीफ आतंकवादियों को संरक्षण दे रहे हैं और भारत में अशांति फैला रहे हैं. इस मौके पर अनवर जाफरी, विकास कुमार, परमजीत, ऐजाज अख्तर, अहसान आलम, पप्पू यादव व डब्ल्यू खान आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










