नारायणपुर में सुविधाओं की कमी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2014 6:02 PM
ओबरा (औरंगाबाद). राज्य व केंद्र सरकार द्वारा ढाई सौ की आबादी वाले गांव को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क बनानी है. लेकिन, ओबरा प्रखंड की महुआंव पंचायत के नारायणपुर में दो हजार आबादी होने के बाद भी सड़क, बिजली व स्वास्थ्य सेवाओं की घोर कमी है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना […]
ओबरा (औरंगाबाद). राज्य व केंद्र सरकार द्वारा ढाई सौ की आबादी वाले गांव को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क बनानी है. लेकिन, ओबरा प्रखंड की महुआंव पंचायत के नारायणपुर में दो हजार आबादी होने के बाद भी सड़क, बिजली व स्वास्थ्य सेवाओं की घोर कमी है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बारिश के दिनों में मरीजों को खाट पर टांग कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जाता है. गांव के बसंत पासवान, पैक्स अध्यक्ष रामाश्रय शर्मा, विजय सिंह, मयंक शर्मा व सत्येंद्र मेहता ने स्थानीय मुखिया चंद्रशेखर सिंह से पीसीसी सड़क बनवाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










