मनमाना किराया वसूल रहे टेंपोचालक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2014 6:02 PM
ओबरा(औरंगाबाद). प्रखंड के ओबरा-अनुग्रह नारायण रोड व दाउदनगर-औरंगाबाद सड़क में टेंपोचालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूला रहे हैं. इसके कारण इन दिनों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मनमाना किराया वसूल किये जाने के कारण अक्सर यात्रियों व चालकों के बीच तू-तू, मैं-मैं होती रहती है. उल्लेखनीय है कि ओबरा से […]
ओबरा(औरंगाबाद). प्रखंड के ओबरा-अनुग्रह नारायण रोड व दाउदनगर-औरंगाबाद सड़क में टेंपोचालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूला रहे हैं. इसके कारण इन दिनों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मनमाना किराया वसूल किये जाने के कारण अक्सर यात्रियों व चालकों के बीच तू-तू, मैं-मैं होती रहती है. उल्लेखनीय है कि ओबरा से अनुग्रह नारायण स्टेशन की दूरी लगभग आठ से नौ किलोमीटर है. इसके लिए 10 से 15 रुपये वसूल किये जा रहे हैं. गौरतलब है कि पूर्व की कीमत बढ़ने के कारण किराया 10 रुपये लिया जाता था. लेकिन, डीजल की कीमत घटने के बाद किराया कम नहीं किया गया. यात्री इंदल सिंह यादव, बीडी तिवारी, बुद्धिजीवी त्रिवेणी पांडेय, समाजसेवी कमलेश कुमार विकल व भाजपा नेता वशिष्ठ मुनी पांडेय ने बताया कि टेंपोचालकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है. यदि किराये में कटौती नहीं की जाती है तो टेंपोचालक के खिलाफ स्थानीय पदाधिकारी से शिकायत करेंगे. सीओ अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि किराया कम करने के लिए वाहन मालिक व चालक से संपर्क करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










