हवलदार का आठवां शहादत दिवस मना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2014 5:02 PM
ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के बहादुर बिगहा गांव में शहीद हवलदार अशोक सिंह का आठवां शहादत दिवस मनाया गया. इस मौके एक कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता राम राज यादव ने की. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहीद के परिजन, नेता, व आसपास के लोग मौजूद थे. उपस्थित लोगों ने शहीद के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया. […]
ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के बहादुर बिगहा गांव में शहीद हवलदार अशोक सिंह का आठवां शहादत दिवस मनाया गया. इस मौके एक कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता राम राज यादव ने की. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहीद के परिजन, नेता, व आसपास के लोग मौजूद थे. उपस्थित लोगों ने शहीद के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया. साथ ही शहीद पत्नी उर्मिला कुंवर ने नमन किया. वक्ताओं ने कहा कि शहीद अशोक 25 नवंबर को कारगिल के बारहमुल्ला में देश की सेवा के लिए घुसपैठियों की लड़ाई में शहीद हुए थे. तभी से उनके पैतृक गांव में शहादत दिवस मनाया जाता है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता इंदल सिंह यादव ने बताया कि शहादत दिवस के नाम पर जिले या प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए, जो निंदनीय है. मौके पर दाउदनगर ज्ञान गंगा के प्राचार्य नंद किशोर प्रसाद, शहीद के पिता हृदयानंद सिंह, मुखिया रामनरेश सिंह, मुन्ना अजीज, दिलीप यादव व शिवपूजन शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










