भाई ने भाई को पीट-पीट कर मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 7:02 PM
रफीगंज के तेलथुआ गांव की घटना मां के बयान पर प्राथमिकी दर्जमंगलवार को ही पिंटू आया था घर भूमि विवाद में छोटे भाई ने ली जान रफीगंज (औरंगाबाद)किसी तरह का विवाद कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है. खासकर भूमि विवाद का मामला और भी खतरनाक माना जाता है. इस विवाद में कितनों ने ही […]
रफीगंज के तेलथुआ गांव की घटना मां के बयान पर प्राथमिकी दर्जमंगलवार को ही पिंटू आया था घर भूमि विवाद में छोटे भाई ने ली जान रफीगंज (औरंगाबाद)किसी तरह का विवाद कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है. खासकर भूमि विवाद का मामला और भी खतरनाक माना जाता है. इस विवाद में कितनों ने ही अपनी जानें गंवायी है. औरंगाबाद जिले की बात की जाये तो इस तरह के मामले हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. मंगलवार की देर शाम भी भूमि विवाद में रफीगंज थाना क्षेत्र के तेलथुआ गांव में छोटे भाई टनटन सिंह ने बड़े भाई पिंटू सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी. बुधवार को रफीगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में कर औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में मृतक की मां गीता देवी के बयान पर रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि दोनों भाई के बीच भूमि विवाद चल रहा था. मंगलवार की शाम दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. इसी बीच टनटन ने लकड़ी के बांस से पिंटू की हत्या कर दी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, रवींद्र सिंह के पुत्र पिंटू सिंह दूसरे प्रदेश में किसी कंपनी में काम करता था. मंगलवार को ही अपने घर आया था. भूमि विवाद को लेकर भाई से झड़प हुई. इसी बीच बात बढ़ गयी और यह घटना हत्या में तब्दील हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










