सरकार चलाना आसान नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2014 2:05 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) : अप्रत्याशित चुनाव प्रचार कर चुनाव जितना तो आसान है लेकिन केंद्र में सरकार चलाना मुश्किल है. नरेंद्र मोदी ने जो हथकंडा चुनाव में अपनाया, उसे अब अपनी सरकार चलाने में भी अपना रहे हैं. यह काम आसान नहीं है. यह कहना है केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार का. सोमवार को दानी […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) : अप्रत्याशित चुनाव प्रचार कर चुनाव जितना तो आसान है लेकिन केंद्र में सरकार चलाना मुश्किल है. नरेंद्र मोदी ने जो हथकंडा चुनाव में अपनाया, उसे अब अपनी सरकार चलाने में भी अपना रहे हैं. यह काम आसान नहीं है. यह कहना है केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार का. सोमवार को दानी बिगहा स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जन धन योजना एक प्रचार है. यह कोई क्रांतिकारी पहल नहीं है.

इसका लाभ जिनको मिलना चाहिए, उन्हें बहुत पहले से मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने एक करोड़ लोगों को नौकरी व रोजगार देने की बात कही थी. 120 दिन बीत गये. बेरोजगार युवकों की स्थिति वही की वही है. इसी तरह सरकार की विदेश नीति भी सही नहीं है. चीन से तनाव बना हुआ है. पाकिस्तान से वार्ता बंद हो गयी है. मोदी जी को अपने देश में रहना चाहिए था. लेकिन केवल विदेश भ्रमण कर रहे हैं.

नवीनगर में लगने वाले बिजली घर बीआरबीसीएल परियोजना पर बोलते हुए कहा कि इस पर अब राजनीति हो रही है. किसानों को जिस तरह पहले भी भूमि का मुआवजा मिला था. उसी आधार पर नये सिरे से अधिगृहित किये जाने वाले भूमि का मुआवजा मिलनी चाहिए. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पार्टी वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा, पार्टी प्रवक्ता रामविलास सिंह, देवीदयाल सिंह, मृत्युजंय सिंह, राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू, चमारू राम, अक्षय लाल पासवान, श्याम बिहारी सिंह, शैलू दुबे, रवींद्र कुमार सिंह, मोहन सिंह, कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह व सल्लू खान प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन