औरंगाबाद में मूर्ति विसजर्न के दौरान झड़प, दो जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2014 3:57 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद : भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसजर्न के दौरान सदर अस्पताल के पास स्थित एक शोरूम (चारपहिया वाहन) में दो गुट आपस में भिड़ गये. दोनों ओर से जम कर मारपीट हुई. इस घटना में शोरूम के कर्मचारी ओंकार कुमार (नगर थाने के शाहपुर मुहल्ले के रहनेवाले) सहित दो युवक घायल हो गये. घायलों […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसजर्न के दौरान सदर अस्पताल के पास स्थित एक शोरूम (चारपहिया वाहन) में दो गुट आपस में भिड़ गये. दोनों ओर से जम कर मारपीट हुई.

इस घटना में शोरूम के कर्मचारी ओंकार कुमार (नगर थाने के शाहपुर मुहल्ले के रहनेवाले) सहित दो युवक घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इस दौरान कुछ युवकों ने अस्पताल में जम कर हंगामा किया. गुस्साये युवकों ने सदर अस्पताल के टिकट काउंटर पर काम कर रहे कर्मचारी शंभु कुमार व ड्रेसर मोहन कुमार की जम कर पिटाई की.

इस दौरान बीच-बचाव करने आये एक डॉक्टर के साथ भी युवकों ने र्दुव्‍यवहार किया. इन दोनों को भी चोटें लगी हैं. घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार वहां पहुंचे और उग्र लोगों को समझा कर शांत कराया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ तपेश्वर प्रसाद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करनेवाले युवकों की पहचान की जायेगी. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज होने पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन